Edited By Desh Raj, Updated: 04 May, 2026 09:39 PM

पासपोर्ट की अहमियत कौन नहीं जानता है,यही वो दस्तावेज होता है जिसके आधार पर वीजा मिलता है। अब भारतीय पासपोर्ट सिस्टम (Indian Passport ) 2026 में बड़े और आधुनिक बदलाव किए गए हैं,
(डेस्क): पासपोर्ट की अहमियत कौन नहीं जानता है,यही वो दस्तावेज होता है जिसके आधार पर वीजा मिलता है। अब भारतीय पासपोर्ट सिस्टम (Indian Passport ) 2026 में बड़े और आधुनिक बदलाव किए गए हैं, जिनका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ेगा। सरकार ने पूरी प्रक्रिया को तेज, डिजिटल और ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में कई अहम कदम उठाए हैं। इन बदलावों के बाद पासपोर्ट बनवाना अब पहले की तुलना में काफी आसान और कम समय लेने वाला हो जाएगा। गौर करने वाली बात है कि अब महज 5 दिनों में पासपोर्ट बनवा सकेंगे।
इसमें सबसे बड़ा बदलाव e-Passport की शुरुआत को माना जा रहा है। इस नए पासपोर्ट में एक इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप लगी होगी, इसमें आवेदक की बायोमेट्रिक और निजी जानकारी सेव रहेगी। इससे जहां सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया भी पहले से ज्यादा तेज हो जाएगी।
एक और अहम बदलाव के तहत सरकार ने पुलिस वेरिफिकेशन सिस्टम को भी पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। mPassport Police App की मदद से अब यह प्रक्रिया तेजी से पूरी होगी। पहले जहां दो से तीन हफ्ते तक लगते थे अब ये महज 5 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है।
वहीं DigiLocker के जरिए पेपरलेस एप्लीकेशन सिस्टम को और मजबूत किया गया है। अब आवेदकों को अपने दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या मार्कशीट की फिजिकल कॉपी साथ ले जाने की जरूरत नहीं होगी। सभी दस्तावेज डिजिटल रूप में सत्यापित किए जा सकेंगे
सरकार ने पासपोर्ट सेवाओं को ग्रामीण और छोटे शहरों तक पहुंचाने के लिए Post Office Passport Seva Kendras का विस्तार भी किया है। लोग अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में ही बायोमेट्रिक और दूसरी formalities पूरी कर सकते हैं।
वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय पासपोर्ट की स्थिति बेहतर हुई है। अब भारतीय नागरिक कई देशों में वीजा ऑन अराइवल या बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। तो 2026 में ये बड़े और नए बदलाव पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया को आसान कर देगें।