Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Apr, 2026 04:20 PM

CG Desk: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी में विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, हाल ही में भाजपा में जिलों की कार्यकारिणी सूची जारी की गई। जिस पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिलों की कार्यकारिणी में दागियों...
CG Desk: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी में विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, हाल ही में भाजपा में जिलों की कार्यकारिणी सूची जारी की गई। जिस पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिलों की कार्यकारिणी में दागियों को पद मिले है। इसके बाद कई नामों के बदले जाने की चर्चा की जा रही है। वहीं, जल्द नई सूची जारी की जाएगी।
जानकारी के अनुसार यह मामला भिलाई भारतीय जनता युवा मोर्चा का है। दरअसल, यहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल द्वारा 13 मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री की सूची जारी की गई थी। इस सूची जारी होने के बाद पार्टी के भीतर विवाद खड़ा हो गया है। बताया गया कि जिला कार्यकारिणी में आपराधिक मामले वाले लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है। ऐसे में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई गई है। वहीं, कुछ ने सूची को स्थगित करने की मांग पार्टी के सामने रखी है।
मामले की शिकायत पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने सूची को तत्काल स्थगित कर दिया है। वहीं, प्रदेश भाजपा संगठन ने संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए सारंगढ़-बिलईगढ़ जिला के सालर मालदा मंडल अध्यक्ष के पद पर योगेश्वर पटेल की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति प्रदेश किरण सिंह देव के निर्देश पर की गई है।