BJP की बड़ी तैयारी! जल्द आएगी प्रदेश कार्यसमिति सूची, प्रदेश अध्यक्ष ने दी बड़ी जानकारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Apr, 2026 06:29 PM

mp bjp set for big move state committee list coming soon

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए बड़े प्रशिक्षण अभियान की तैयारी में है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए बड़े प्रशिक्षण अभियान की तैयारी में है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में प्रशिक्षण वर्गों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 1 मई से 30 मई तक व्यापक प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जाएगा। इन वर्गों में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से 11 विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि प्रदेश कार्यसमिति का गठन भी जल्द ही किया जाएगा, जिसकी सूची को लेकर संगठन स्तर पर अंतिम तैयारी चल रही है। यह बैठक भाजपा के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के तहत आयोजित की गई थी, जो प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त और अनुशासित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रशिक्षण महाअभियान के पश्चिम मध्य क्षेत्र के जोन प्रभारी केसी पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नियमित प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक समझ और ज़मीनी स्तर पर कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे आगामी राजनीतिक गतिविधियों में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाई जा सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!