Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 May, 2026 03:12 PM

श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां देर रात एक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष की कार के आगे अचानक तेंदुआ आ धमका। उन्होंने घटना का पूरा वीडियो अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद किया। इसके बाद वीडियो को अपने सोशल...
श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां देर रात एक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष की कार के आगे अचानक तेंदुआ आ धमका। उन्होंने घटना का पूरा वीडियो अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद किया। इसके बाद वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल दिया। जोकि तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना कराहल नौनपुरा घाटी में से सामने आई है। जहां कूनो नेशनल पार्क से लौट रही एक कार के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। इस दौरान गाड़ी में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट मौजूद थे। उनकी नजर जैसे ही तेंदुए पर पड़ी तुरंत गाड़ी की रफ्तार को धीमा कराया गया। भाजपा नेता ने अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बनाया। इसके बाद घटना के पूरे वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सांझा किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ बेखौफ होकर सड़क पार करता हुआ दिखाई दे रहा है।

हांलाकि, हाइवे पर तेंदुए के आवागमन को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं इस वीडियो को लेकर बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट ने बताया कि "मैं कूनो नेशनल पार्क से सीएम डॉ मोहन यादव का स्वागत कर घर श्योपुर लौट रहा था, रास्ते में एक तेंदुआ बिना किसी भय के दो बार सड़क पार करता दिखाई दिया। उसकी आंखों में जंगल का आत्मविश्वास और प्रकृति का सौंदर्य साफ झलक रहा था। ऐसे क्षण एहसास कराते हैं कि यह धरती केवल मनुष्यों की नहीं, बल्कि उन वन्य जीवों की भी है जिनका जीवन जंगलों से जुड़ा है। आइए, हम सभी संकल्प लें कि वन्य जीवों और उनके प्राकृतिक आवास की रक्षा कर प्रकृति के इस संतुलन को सुरक्षित बनाए रखेंगे।"