MP के इस कद्दावर नेता का BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में शामिल होना तय, इस बड़े पद पर हो सकती है तैनाती

Edited By meena, Updated: 27 May, 2026 03:06 PM

vd sharma is set to join the bjp national president s team

काफी समय से भाजपा में बड़े स्तर फेरबदल की तैयारी चल रही है। MP से भी कुछ चेहरे राष्ट्रीय राजनीति में जा सकते हैं, जिनको लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी कुछ नए चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेवारी सौंप...

भोपाल : काफी समय से भाजपा में बड़े स्तर फेरबदल की तैयारी चल रही है। MP से भी कुछ चेहरे राष्ट्रीय राजनीति में जा सकते हैं, जिनको लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी कुछ नए चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेवारी सौंप सकती है। इसी क्रम में बीजेपी के पूर्व मध्य प्रदेश जिला अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा को लेकर अटकलें लग रही हैं, उम्मीद जताई जा रही है कि वीडी को अहम पद दिया जा सकता है।

नितिन नवीन की टीम में महामंत्री पद से नवाजे जा सकते हैं वीडी शर्मा

वीडी शर्मा मध्य प्रदेश भाजपा के लिए काफी शुंभ रहे हैं, क्योंकि जब उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था तब से वीडी की किस्मत से बीजेपी को काफी कामयाबी मिली थी। उन्हें बीजेपी के लिए भाग्यशाली माना जाता है। अब जो अटकलें लगाई जा रही हैं उनके मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में वीडी शर्मा को महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर वो मोदी सरकार में मंत्री भी बन सकते है।

वैसे  पत्नी के बयान ने मचाया बवाल

हालांकि वीडी को नेशनल स्तर बड़ा पद मिलने की उम्मीदें जताई जा रहा रही हैं,लेकिन इसी बीच उनकी  पत्नी के सोशल मीडिया पोस्ट ने बवाल मचा दिया है। अपनी ही सरकार पर किए गए इस पोस्ट से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। लेकिन बाद में इस मामले को शांत कर लिया गया ।

अपनी कार्यशैली और अंदाज से अलग जाने जाते हैं वीडी शर्मा

वैसे भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में शर्मा को महत्वपूर्ण पद मिलने की प्रबल संभावना है लेकिन ऐसे मौके पर पत्नी के पार्टी विरोधी पोस्ट ने बखेड़ा भी खड़ा किया। हालांकि वैसे वीडी शर्मा मध्य प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में अपनी पैठ रखते हैं और उनका नाम कद्दावार नेताओं में आता है। लेकिन पत्नी का वायरल पोस्ट से वीडी को थोड़ा असहज तो जरुर किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!