MP में कांग्रेस में भारी कलह, प्रदेश महासचिव बोले- तत्काल इस्तीफा स्वीकार करें, आपकी गंदी राजनीति का शिकार मुझे न बनाओ

Edited By meena, Updated: 27 May, 2026 07:05 PM

major infighting in mp congress state general secretary says  accept my resign

नीमच कांग्रेस में असंतोष और नाराजगी का मामला सामने आय़ा है। कांग्रेस सोशल मडिया और आईटी विभाग मे हुई नियुक्तियों को लेकर नाराजगी सामने आ रही है। प्रदेश महासचिव दिनेश विश्वकर्मा...

नीमच : नीमच कांग्रेस में असंतोष और नाराजगी का मामला सामने आय़ा है। कांग्रेस सोशल मडिया और आईटी विभाग मे हुई नियुक्तियों को लेकर नाराजगी सामने आ रही है। प्रदेश महासचिव दिनेश विश्वकर्मा ने दिल की व्यथा बताते हुए पार्टी पर कई सवाल खड़े किए हैं। एक लबा चौड़ा FaceBook Post लिखते हुए कहा है कि..

संघर्ष स्वीकार है ...
पिछले चार-पांच महीनों से मुझे आईटी सेल सोशल मीडिया नीमच जिला अध्यक्ष बनाने के लिए आप ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया जिसके लिए आप का दिल की गहराई से धन्यवाद ।

पिछले दस सालों से सोशल मीडिया पर आप सभी का साथ सहयोग स्नेह मिला उसके लिए भी आप सभी का धन्यवाद। एक सामान्य कार्यकता  भलीभांति जानता है की ना वो कभी विधायक बन सकता है , ना जिला पंचायत लड़ सकता है ना जनपद फिर भी वो सताधारी पार्टी के खिलाफ लड़ रहा है।

वो जानता है कि राजनीति में उसका कोई भविष्य नहीं है, फिर भी वो लड़ता है, क्योंकि कांग्रेस संगठन एक विचारधारा से जुड़ा हुआ है । कांग्रेस की मोजूदा हालात ऐसे है कि कोई कांग्रेस की बात करने को तैयार नहीं है ,फिर हम लड़ते हैं, आज नीमच जिले में दस से पन्द्रह कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर भाजपा के मजबूत संगठन के सामने लडाई लड़ रहे हैं।
 
मनासा विधायक माधव मारू की पोस्ट पर कमेंट करके आना कोई कमजोर जिगर वाले का काम नही है , फिर भी हम उनकी हर पोस्ट पर तगडा विरोध करते हैं , मैं भी पिछले दस सालों से सोशल मीडिया पर सक्रिय हू सिर्फ सक्रिय नही, भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लडी है । भारत जोड़ो यात्रा की मैनें अकेले 4000 फेसबुक पोस्ट डाली थी ,पिछले विधानसभा चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी के लिए 3300 के लगभग पोस्ट डाली थी , जैसे मैं ही चुनाव लड़ रहा हूं।

PunjabKesari

इसमें भी अगर कोई कार्यकता आपसे एक पद  आईटी सेल सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष की चाह रख रहा है तो आप उसको घुमा रहे हैं कि आपको अभय तिवारी जी नही बनने दे रहे हैं।  तब मैने  आदरणीय राजा साहब को अवगत कराया,  आदरणीय राजा साहब ने अभय तिवारी जी को मैसेज किया की जो हुआ वो भूल जाइये।  इसको बनने दो, लडका अच्छा लिखता है।
 
दो दिन पहले जिला अध्यक्ष जी बोल रहे हैं कि आपको पार्टी प्रोटोकॉल के नियम की वजह से नही बना सकते , पार्टी प्रोटोकाल मतलब आप एक बार बने हुए हो इसलिए दोबारा नही बन सकते।  जबकी मैं प्रदेश सोशल मीडिया पर अन्य पदाधिकारियों से सम्पर्क किया तो वो बोल रहे हैं कि ऐसा कोई नियम नही है ।

मतलब विधायक दोबारा रिपीट हो रहा है,  जिला अध्यक्ष दोबारा रिपिट हो सकता, ब्लाक अध्यक्ष लगभग सभी रिपिट हुए हैं  लेकिन एक आईटी सेल सोशल मीडिया का जिला अध्यक्ष दोबारा रिपिट नही होगा। नियम केवल मुझे नही बनाना है इसलिए बनाया गया।

वो बोल रहे हैं कि आपका प्रदेश में कर दे ,तो मैने बोला कि  चाहे मुझे विधायक की टिकिट भी मिल रही हो लेकिन  जिला आईटी सेल सोशल मीडिया दोंनो में से एक आप्शन चुनना हो तो मैं आईटी सेल सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष के पद पर क्लिक करूगा। मुझे क्लियर बता देते दिनेश तू अभी बैठ जा तुझे अगली बार बना देंगे , तो मैं तीन दिन तक वहीं बैठा रहता, हिलता भी नहीं। मैं आज अपनी अपनी पोस्ट के माध्यम से जिला अध्यक्ष जी से कहना चाहता हूं पूरे नीमच मंदसौर जिले में एक आदमी, एक कार्यकर्ता, एक नेता मुझे बता  दिजिए जो वो दिल से ओर इमानदारी से बोल दे कि आईटी सेल सोशल मीडिया नीमच जिला अध्यक्ष के लिए दिनेश विश्वकर्मा से बेहतर कोई विकल्प हो। मैं जीवन मे इस पद के लिए दोबारा दावेदारी नही करता  

जिला अध्यक्ष जी आपको राजनीति करनी है, हम छोटे कार्यकर्ता हैं, हम नही भी करेंगे तो भी हमे कोई फर्क नही पड़ता है। आपको आगे जाना है इसलिए , छोटे कार्यकर्ता का सम्मान किजिए  , अपनी टीम बनाने की जगह कांग्रेस की टीम बनाइए।

आपके लिए भी अच्छा है, ओर कांग्रेस के लिए भी , बस आज से कांग्रेस की सक्रिय राजनिति मे पूर्ण विराम..दस सालों की राजनीति में आपका प्यार, सम्मान ओर स्नेह मिला उसके लिए दिल से धन्यवाद। तो इस तरह से जिला आईटी सेल सोशल मीडिया का अध्यक्ष नहीं बनाने जाने का दिनेश विश्वकर्मा के दिल का गुब्बार निकला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!