Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Jun, 2026 03:23 PM

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर लड़की से कई बार संबंध बनाए गए। करीब 7 महीने तक शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत...
ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर लड़की से कई बार संबंध बनाए गए। करीब 7 महीने तक शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र में से सामने आई है। जहां एक 17 वर्षीय लड़की दुष्कर्म का शिकार हुई है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हजीरा थाना क्षेत्र के यादव धर्मकांटा निवासी राहुल राठौर से उसकी मुलाकात करीब 2 साल पहले हुई थी। बताया गया कि आरोपी राहुल राठौर और उसका भाई दोनों एक साथ डीजे का काम करते थे। इसी लिए राहुल कई बार घर आता-जाता रहता था। तभी दोनों के बीच पहचान हो गई।
दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। जिसका फायदा उठाकर राहुल ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक उसे अपने साथ धर्मकांटा इलाके में ले गया। यहां एक किराए के कमरे में करीब 7 माह तक पत्नी बनाकर रखा। आरोप है कि युवक ने मकान मालिक को उसका परिचय पति-पत्नी के रूप में दिया था।
पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर राहुल ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर जल्द शादी करने की बात कहकर उसका इस्तेमाल करता रहा। लेकिन, अब आरोपी अचानक लापता हो गया है और उसने मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।