भाजपा नेता के नाती ने किया दुष्कर्म! दो बहनों को बंधक बनाकर की दरिंदगी, एसपी दफ्तर पहुंचा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 May, 2026 12:23 PM

bjp leader s grandson rapes two sisters

MP Desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो सगी बहनों को बंधक बनाकर दरिंदगी की गई। आरोप है कि जबलपुर के बीजेपी नेता के नाती ने दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। एक पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से...

MP Desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो सगी बहनों को बंधक बनाकर दरिंदगी की गई। आरोप है कि जबलपुर के बीजेपी नेता के नाती ने दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। एक पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकली है। जबकी दूसरी नाबालिग बहन अब भी लापता है। पीड़िता के परिजनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, जबलपुर निवासी दो बहनें अपहरण व दुष्कर्म का शिकार हुई है। आरोप है कि सुरेंद्र पटेल और प्रशांत पटेल नामक आरोपियों ने दोनों बहनों का अपहरण कर उन्हें गुजरात के सूरत ले जाया गया। यहां करीब 3 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक मुख्य आरोपी बीजेपी नेता का नाती है, जिसके कारण पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है।

पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकली थी। जबकि उसकी नाबालिग बहन अब भी आरोपियों के चंगुल में फंसी हुई है। बताया जा रहा कि संबंधित मामले में करीब 3 माह पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हैरानी की बात यह है कि दूसरी बहन के नाबालिग होने के बाद भी पुलिस ने अब तक इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की गई।

वहीं, एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम को गुजरात के सूरत भेजा जा रहा है, ताकि वहां फंसी नाबालिग लड़की को सकुशल वापस लाया जा सके और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!