12 वर्षीय बेटी से संबंध बनाता था पिता...और फिर 12 लाख लेकर कराई शादी, पति समेत 2 ने बारी-बारी दरिंदगी की

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 May, 2026 01:50 PM

father had

राजगढ़ः मध्यप्रदेश के राजगढ़ में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक 12 वर्षीय बेटी के साथ उसके सौतेले पिता ने कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद करीब 8 लाख रूपए व 4 लाख के गहने लेकर नाबालिग का विवाह कराया गया। शादी के बाद बेटी के कथित पति...

राजगढ़ः मध्यप्रदेश के राजगढ़ में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक 12 वर्षीय बेटी के साथ उसके सौतेले पिता ने कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद करीब 8 लाख रूपए व 4 लाख के गहने लेकर नाबालिग का विवाह कराया गया। शादी के बाद बेटी के कथित पति व अन्य शख्स ने बारी-बारी दरिंदगी की गई। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी की थी। मामले में शिकायत पर राजगढ़ कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी मां और सौतेले पिता पवन उर्फ परमाल गुर्जर के साथ राजगढ़ में रहती थी। दरअसल, उसके पिता की जनवरी 2025 में मौत हो गई थी। तभी परिजनों ने लड़की की मां की दूसरी शादी गुना निवासी से करा दी थी। आरोपी पवन गुर्जर पीड़िता और उसकी मां को राजगढ़ ले आया। आरोप है कि सौतेला पिता लड़की पर गंदी नीयत रखता था। उसने कई बार बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां ने भी बच्ची पर कभी ध्यान नहीं दिया। इसी बीच फरवरी 2025 को आरोपी पिता ने 12 वर्षीय बालिका की शादी भोला उर्फ भोलाराम गुर्जर (26 वर्ष) से करवा दी।

इस बाल विवाह के बदले में आकोपियों ने युवक से आठ लाख रुपए नकद और चार लाख के जेवरात भी लिए। आरोप है कि नाबालिग के कथित पति  भोलाराम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं बल्की एक अन्य शख्स ने भी नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां की अब तीसरी शादी कराई गई है। बालिका को राजगढ़ में आरोपी शैतानबाई के घर छोड़ दिया। वहां एक साल तक पीड़िता रही। यहां आरोपी देवराज गुर्जर ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया

इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग ने किसी अज्ञात की मदद से पुलिस थाने में पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने भोला उर्फ भोलाराम गुर्जर (कथित पति), देवराज गुर्जर, सागर गुर्जर, शैतानबाई, पीड़िता की मां एवं पवन उर्फ परमाल गुर्जर निवासी ग्राम लहरचा चक थाना चाचौड़ा जिला गुना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में फरार आरोपी की तलाश जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!