युवती के साथ दुष्कर्म! सुनसान जगह ले जाकर की दरिंदगी; सदमे में पीड़िता!

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 May, 2026 03:33 PM

young woman raped the victim is in a state of shock after

उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि सुनसान जगह पर ले जाकर युवक ने हैवानियत की। शादी का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने...

 

उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि सुनसान जगह पर ले जाकर युवक ने हैवानियत की। शादी का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला जिले के बड़नगर में से सामने आया है। जहां मुंबई निवासी एक युवती को शादी का सपना दिखाकर उज्जैन के युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों की जान-पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। करीब दो सप्ताह की दोस्ती में युवक ने नजदीकियां बढ़ाई। युवती को मुंबई से इंदौर बुलाकर बड़नगर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से पीड़िता को गहरा सदमा लगा है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे बड़नगर लेकर गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ अनैतिक कार्य किया। इसके बाद युवती ने बड़नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम ने आरोपी विकास पिता जगदीश (28 वर्ष), निवासी ग्यास का बाड़ा, काजीपुरा उज्जैन हाल मुकाम बड़नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!