पत्नी बोलती थी - तुमसे अच्छा तो बबलू है, मुझे उसके साथ रहना है, पति ने महिला को जंगल में ले जाकर गुफा में किया खौफनाक कांड

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 May, 2026 07:13 PM

wife s bablu is better than you remark leads husband to murder in forest cave

मध्यप्रदेश के कुसमी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

सीधी: मध्यप्रदेश के कुसमी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी के बार-बार एक ठेकेदार ‘बबलू’ की तारीफ करने और उसी के साथ रहने की बात कहने से आक्रोशित पति ने उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को जंगल की गुफा में छिपा दिया था।

पुलिस के मुताबिक, 27 मई की सुबह कुन्दौर गांव के जंगल में एक गुफा के भीतर कंबल में लिपटा कंकाल मिला था, जिसकी पहचान गुड़िया बैगा के रूप में हुई। जांच में सामने आए सुरागों के आधार पर पुलिस ने पति बुद्धसेन बैगा को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली।

थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी के मुताबिक पत्नी अक्सर ‘बबलू’ नाम के ठेकेदार की तारीफ करती थी और उसके साथ रहने की बात कहती थी, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 9 मई को वह पत्नी को तेंदूपत्ता तोड़ने के बहाने जंगल ले गया। वहां मौका देखकर पहले उसे गला दबाकर गिराया, फिर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को खोह (गुफा) में छिपा दिया और सबूत मिटाने की कोशिश की।

हत्या के बाद आरोपी ने परिवार और ग्रामीणों को गुमराह करते हुए कहा कि पत्नी कहीं चली गई है। करीब 15 दिन बाद जंगल की गुफा से शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी घटना के बाद तीन दिन तक जंगल में छिपा रहा और बाद में सामान्य जीवन की तरह गांव लौट आया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!