युवा कांग्रेस चुनाव में बड़ा मुकाबला, अध्यक्ष पद के लिए कई युवा नेताओं ने ठोकी ताल, 29 उम्मीदवारों के बीच होगी कड़ी टक्कर

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 May, 2026 04:04 PM

the youth congress elections are a fierce contest

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी के भीतर कई गुट अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने में जुटी हैं। प्रदेश स्तर और जिला स्तर के पदाधिकारी बनने के लिए करीब 29 उम्मीदवार अब मैदान में हैं।...

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी के भीतर कई गुट अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने में जुटी हैं। प्रदेश स्तर और जिला स्तर के पदाधिकारी बनने के लिए करीब 29 उम्मीदवार अब मैदान में हैं। इनके बीच अब नामांकन के साथ ही वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।

जानकारी के अनुसार, भिलाई नगर से 12, दुर्ग शहर से 10 और दुर्ग ग्रामीण से 7 उम्मीदवारों के नाम सामने आए है। इन जिलों में अध्यक्ष पद के लिए कई युवा नेताओं ने दावेदारी पेश की है। सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव समर्थक खेमों की रणनीति को लेकर हो रही है।

युवा कांग्रेस चुनाव में इन उम्मीदवारों के नाम हुए शामिल
युवा कांग्रेस चुनाव में इन उम्मीदवारों के नाम सामने आए है। जिला भिलाई नगर में रोहन ताम्रकार, दीपक साहू, आशुतोष सिंह, अर्जुन शर्मा, नेतु साहू, जुल्फिकार अहमद, गुरलिन सिंह, रॉबिन सिंह, इमाम खान, महेश, रोशन कुमार और कासिम सिद्दीकी शामिल है। वहीं, जिला दुर्ग शहर में रौनक दुबे, मोहित वाल्दे, आयुष शर्मा, अज़हर अली, सोनू साहू, सतीश रजक, विजय साहू, पृथ्वी चंद्राकर, पुष्पेंद्र साहू और मो. आफताब कुरैशी मैदान में हैं।

वहीं, जिला दुर्ग ग्रामीण में अमनदीप सिंह, जयंत देशमुख, दीपांकर साहू, सुमित चंद्राकर, डोमेंद्र कुर्रे, आकाश कुर्रे, धर्मेश देशमुख का नाम शाम शामिल है। बता दें कि भिलाई नगर से 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी शामिल हैं। प्रदेश और जिला स्तर पर भी दुर्ग जिले से कई नेताओं के नाम चर्चा में चल रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!