MP के कुख्यात गैंगस्टर के बेटे पर लगा रासुका,जिला बदर होने के बाद भी भोपाल में था,12 साल के भांजे की फोन काल ने हुआ अरेस्ट

Edited By Desh Raj, Updated: 25 May, 2026 05:37 PM

nsa invoked against son of mp s notorious gangster in mp

राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात दिवंगत गैंगस्टर मुख्तार मलिक के बेटे यासीन मलिक उर्फ शोबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिला बदर (तड़ीपार) होने के बावजूद यासीन चोरी-छिपे भोपाल में ही रह रहा था

भोपाल (इजहार खान): राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात दिवंगत गैंगस्टर मुख्तार मलिक के बेटे यासीन मलिक उर्फ शोबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिला बदर (तड़ीपार) होने के बावजूद यासीन चोरी-छिपे भोपाल में ही रह रहा था और आदेश का उल्लंघन कर रहा था। पुलिस ने न सिर्फ उसे दबोचा, बल्कि उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका - NSA) के तहत भी सख्त कार्रवाई की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी यासीन पर भोपाल के अलग-अलग थानों में 9 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

भांजे के एक फोन ने खोल दिया फरारी का राज

दिलचस्प बात यह है कि पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहे यासीन मलिक का यह राज एक बेहद मामूली पारिवारिक विवाद के चलते खुला।  सूत्रों के अनुसार यासीन का 10-12 साल का भांजा इलाके में बकरे घुमा रहा था, इसी दौरान उसका किसी स्थानीय युवक से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर भांजे ने तुरंत फोन कर अपने मामा (यासीन मलिक) को मौके पर बुला लिया। भांजे के बुलावे पर पहुंचे यासीन ने आव देखा न ताव और उस युवक के साथ सरेराह मारपीट कर दी। इस मारपीट की घटना के बाद जब पीड़ित पक्ष पुलिस के पास पहुंचा, तब पुलिस को भनक लगी कि शहर से तड़ीपार किया गया यासीन मलिक कहीं बाहर नहीं, बल्कि भोपाल में ही छिपकर फरारी काट रहा है।

घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

सूचना मिलते ही कोहेफिजा पुलिस तुरंत एक्टिव मोड में आई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए इलाके की घेराबंदी की और यासीन मलिक उर्फ शोबी को धर दबोचा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है और शहर के विभिन्न थानों में दर्ज 9 मामले उसके आदतन अपराधी होने की पुष्टि करते हैं। जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपी पर रासुका (NSA) तामील कर उसे सीधे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि फरारी के दौरान भोपाल में उसे किन-किन लोगों ने पनाह दे रखी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!