PM मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्णः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 May, 2026 05:21 PM

pm modi completes 12 successful years chief minister dr

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्र सेवा के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,...

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्र सेवा के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव, डिजिटल क्रांति और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से गांव और गरीब तक तकनीक की पहुंच सुनिश्चित हुई है तथा अंत्योदय की भावना के साथ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के उत्थान से लेकर सीमाओं की सुरक्षा तथा नक्सल और आतंक मुक्त भारत की दिशा में अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।

आज भारत वैश्विक मंचों पर निर्णायक नेतृत्व कर रहा है और दुनिया भारत को विश्वास, विकास और वैभव के प्रतीक के रूप में देख रही है। डॉ. यादव ने कहा कि‘विकसित भारत 2047'के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व देश को लगातार नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन भी किया।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!