नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया, पड़ोसी ने की हैवानियत की हदें पार; परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 May, 2026 02:39 PM

neighbor commits unnatural

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया है। आरोप है कि पड़ोसी ने ही दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया है। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी...

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया है। आरोप है कि पड़ोसी ने ही दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया है। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित गुमसुम रहने लगा। मां के पूछने पर नाबालिग ने पूरी आपबीती सुनाई। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।  

जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्वालियर के किला गेट थाना क्षेत्र में से सामने आई है। जहां घासमंडी स्थित औतार सिंह कमरिया की हवेली है। बताया जा रहा है कि 6 वर्षीय बालक परिवार के साथ उसी बिल्डिंग में किराए के कमरे में रहता है। बीती 25 मई को लड़का कमरे के बाहर खेल रहा थी। तभी पड़ोस में रहने वाला आशिफ उर्फ अप्पू खान उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया।

आरोप है कि यहां एक खाली कमरे में बालक के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। मां को बेटे की चुप्पी असहज लगी और उसने पूछा तो बालक ने आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला बच्चे को लेकर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!