राज्य में बड़ा कांड! दिल्ली की एयरहोस्टेज से दुष्कर्म, शरद गोयल पर गंभीर आरोप; उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 May, 2026 11:04 AM

major scandal in the state delhi air hostess raped sharad goyal

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में से इस वक्त एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गुजराती कॉलोनी निवासी शरद गोयल को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर साथ ले गई है। आरोप है कि युवक ने दिल्ली की एक एयरहोस्टेज से दुष्कर्म किया है। पीड़िता की...

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में से इस वक्त एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गुजराती कॉलोनी निवासी शरद गोयल को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर साथ ले गई है। आरोप है कि युवक ने दिल्ली की एक एयरहोस्टेज से दुष्कर्म किया है। पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला धमतरी जिले के गुजराती कॉलोनी निवासी शरद गोयल से जुड़ा है। दरअसल, दिल्ली की एक एयरहोस्टेज ने आईजीआई एयरपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि धमतरी निवासी शरद गोयल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। आरोप है कि शरद ने खुद को अविवाहित बताकर नजदीकियां बढ़ाई गई।

युवती का आरोप है कि शरद गोयल ने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। जबकि वह पहले से शादीशुदा है। मामले की जानकारी पर प्रेमिका के होश उड़े गए। तभी उसे खुद के साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने धमतरी पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है। धमतरी न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी को अपने साथ दिल्ली ले गई है। एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने नियमानुसार कार्रवाई की पुष्टि की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!