नाबालिग लड़की से शिक्षक ने किया दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था; परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Jun, 2026 12:29 PM

a teacher raped a minor girl lured her to a hotel

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर दरिंदगी की गई। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़े है। पीड़िता...

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर दरिंदगी की गई। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़े है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में से सामने आई है। यहां पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा है। आरोप है कि स्कूल से घर लौटते वक्त शिक्षक उसे किताब दिलाने के बहाने साथ ले गया। बताया कि आरोपी उसे एक होटल में ले गया। इसी दौरान लड़की के साथ अपनी हवस मिटाई। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

इसके बाद लड़की बदहाल अवस्था में घर पहुंची। परिजनों की पूछताछ में लड़की फूट-फूट कर रोने लगी। छात्रा ने मां को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। मामले में पुलिस में तुरंत शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!