नाबालिग बेटी से पिता ने किया दो बार रे*प! पत्नी के सोते ही बच्ची को बनाया हवस का शिकार, मामला जान मां के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Jul, 2026 12:44 PM

father rapes minor

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को...

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का भाई एएसआई हैं।

जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना स्मृति नगर चौकी इलाके की है। यहां एक हैवान बने पिता ने अपनी बेटी के साथ मार्च माह में गंदी हरकतें की। रोती-बिलखती पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद महिला ने घटना की शिकायत अपने देवर (एएसआई) को की। हैरान करने वाली यह सामने आई कि आरोपी के भाई ने अपनी ड्यूटी निभाने की बजाय भाभी को मामला रफा-दफा करने की बात कही। साथ ही आरोपी भाई को समझाने का भरोसा भी दिया।

आरोप है कि जुलाई माह में पिता ने दोबारा बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान डरी सहमी नाबालिग लड़की ने मां को आपबीती सुनाई। पिता के सामने आते ही बच्ची मां के पीछे छिप जाती। मानों उसे बाप में कोई दरिंदा नजर आता हो। पिता के इस अमानवीय व्यवहार से बेटी को गहरा सदमा लगा है। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!