प्रेमिका से अवैध संबंध में था पति! शक के बीच पत्नी ने किया खौफनाक कांड, मामला जान उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Jul, 2026 12:12 PM

husband was having an illicit affair with his girlfriend amidst her suspicions

खरगोनः मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में पति की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या करने के लिए नौ बच्चों की मां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के बाजार खोदरा...

खरगोनः मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में पति की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या करने के लिए नौ बच्चों की मां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के बाजार खोदरा चिड़िया गांव का है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान रूमली बाई डुडवे के रूप में हुई है।

खरगोन के सहायक पुलिस अधीक्षक (नगर) बिट्टू सहगल ने बताया कि मृतक के भाई ने 10 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई इडा डुडवे की हत्या कर दी है, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हुआ कि वारदात किसी बाहरी व्यक्ति ने की है क्योंकि मृतक की पत्नी ने भी पुलिस को यही बताया था। अधिकारी ने बताया कि हालांकि, मामले की जांच के दौरान पति-पत्नी के बीच लंबे समय से जारी विवादों की जानकारी मिली। सहगल ने बताया कि पूछताछ में रूमली बाई ने हत्या करने का अपना अपराध कबूल कर लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि उसे अपने पति के दूसरी महिला से संबंध होने का संदेह था और उसे डर था कि वह उसे व उनके नौ बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी कर लेगा। पुलिस अधिकारी के अनुसार, इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। उन्होंने बताया कि नौ और 10 जुलाई की दरमियानी रात महिला ने गहरी नींद में सो रहे अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। सहगल ने बताया कि वारदात के बाद महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात हमलावर द्वारा हत्या किए जाने की कहानी बताई, लेकिन जांच के दौरान उसके बयान और परिस्थितियों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस को संदेह हुआ।

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसने सच्चाई इसलिए छिपाई क्योंकि उसे डर था कि अगर ससुराल पक्ष को घटना की जानकारी मिल गई तो वे उसकी जान ले सकते हैं। सहगल के अनुसार, दंपती के नौ बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और छह बेटियां शामिल हैं और उनकी उम्र ढाई वर्ष से 16 वर्ष के बीच है। पिता की मौत और मां के जेल जाने के बाद सभी बच्चों को फिलहाल मृतक के बड़े भाई और उनकी नानी की देखरेख में रखा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को अदलत में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!