पति ने पी रखी थी शराब, रास्ते में 4 युवकों ने घेरा... पत्नी को खेत में ले जाकर किया गैंगरे.प

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Jul, 2026 08:15 PM

woman gang raped in front of husband 4 arrested

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चार युवकों ने एक दंपती को निशाना बनाते हुए पति को बंधक बना लिया और उसकी पत्नी के साथ खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना 27 जून की शाम रामानुजनगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। रास्ते में पति ने शराब पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों ने मौके का फायदा उठाया। आरोप है कि बदमाशों ने पति को काबू में कर बंधक बना लिया और महिला को जबरन पास के खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने दंपती को घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना से डरी-सहमी महिला उसी रात अपने पति के साथ घर पहुंची, लेकिन भय और मानसिक आघात के कारण तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। कुछ दिनों बाद परिजनों और ग्रामीणों के समझाने पर उसने रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी ऋतु यादव सहित रामजी, कपील और रामेश्वर शामिल हैं। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले लूट समेत अन्य मामलों में जेल जा चुका है।

सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!