Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Jul, 2026 03:24 PM

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार को आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार को आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गोदी जोड़ के समीप ट्रक और बोलेरो वाहन की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। वहीं मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।