MP में डरावना कांड,मंदिर में शराब पीने से रोकने पर सेवादार की चौकीदार ने 31 ताबड़तोड़ डंडे मारकर की हत्या

Edited By Desh Raj, Updated: 16 Jun, 2026 03:01 PM

horrifying incident in indore temple attendant attacked

इंदौर  से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे दहशत फैल गई है। इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय मंदिर सेवादार कैलाश मोदी की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर  से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे दहशत फैल गई है। इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय मंदिर सेवादार कैलाश मोदी की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर परिसर में शराब पीने से रोकने पर चौकीदार मुकेश शर्मा ने कैलाश मोदी पर ताबड़तोड़ 31 डंडे बरसाए और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

आरोपी ने सेवादार पर  31 डंडों के वार किए और मौत के घाट उतार दिया। सेवादार बचने के लिए मंदिर से गुरुद्वारे तक भागता रहा लेकिन सिर पर सवार गुस्से ने आखिरकार उसकी जान ले ली। एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 70 वर्षीय कैलाश मोदी लंबे समय से मंदिर में सेवा कार्य कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक मंदिर में चौकीदार के रूप में काम करने वाला मुकेश शर्मा अक्सर मंदिर परिसर में शराब पीता था। कैलाश मोदी लगातार इसका विरोध करते थे और कई बार उसे समझाइश भी दे चुके थे।

घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने डंडा उठाकर बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज जो सामने  आई है उसमें आरोपी ने कैलाश मोदी पर 31 बार डंडे से वार किए। बचने के लिए कैलाश मोदी मंदिर से निकलकर पास के गुरुद्वारे की ओर भागे, लेकिन आरोपी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और लगातार हमला करता रहा।

गंभीर रूप से घायल कैलाश मोदी को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन अत्यधिक चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मुकेश शर्मा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। परिजनों का कहना है कि कैलाश मोदी पूरी तरह धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और मंदिर की सेवा को ही अपना जीवन मानते थे। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मंदिर परिसर में शराब पीने को लेकर विवाद सामने आया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

मंदिर की पवित्रता बनाए रखने की कोशिश करने वाले एक बुजुर्ग की जान चली गई और गुस्से में अंधे आरोपी ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। फिलहाल आरोपी सलाखों के पीछे है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!