MP के इस इलाके में महसूस किए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 रही तीव्रता; लोगों में मची दहशत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Jun, 2026 04:34 PM

earthquake tremors felt in this area of  mp

इटारसीः मध्य प्रदेश के इटारसी में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। यहां स्थित केसला इलाके में सोमवार रात अचानक धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता दर्ज की गई। वहीं लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। लोग घरों से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थानों पर...

इटारसीः मध्य प्रदेश के इटारसी में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। यहां स्थित केसला इलाके में सोमवार रात अचानक धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता दर्ज की गई। वहीं लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। लोग घरों से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, यहां भूकंप के झटके बीती रात करीब 9:39 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई है। इसका केंद्र बिंदु 22.367 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.688 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई जमीन के भीतर लगभग 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है। वहीं, भूकंप का असर चिचवानी से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित छीतापुरा गांव में भी देखने को मिला।

गनीमत यह रही कि भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उन्हें भूकंप के झटकों की जानकारी मिली है और वे पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। संबंधित विभागों से मैदानी रिपोर्ट ली जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!