युवती के साथ दुष्कर्म! शांदी का झांसा देकर बनाए संबंध, गर्भवती हुई तो किया कांड; ये है पूरा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Jul, 2026 02:02 PM

young woman raped relations established under the pretext of marriage

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर संबंध बनाए गए। बताया कि युवक ने लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच गर्भवती हुई तो इसकी...

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर संबंध बनाए गए। बताया कि युवक ने लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच गर्भवती हुई तो इसकी जानकारी कथित प्रेमी को दी गई। जिस पर उसने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गोला का मंदिर थाना क्षेत्र निवासी एक 24 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि मार्च 2025 में उसकी मुलाकात एचआर जिम में आशीष गुर्जर से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए शादी का वादा किया। शिकायत के अनुसार आरोपी युवती को अपनी कार से विभिन्न स्थानों पर ले जाता था और भाऊ साहब सोसायटी क्षेत्र तथा अपने एक परिचित के फ्लैट पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

पीड़िता का आरोप है कि अप्रैल 2026 में गर्भवती होने पर उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा, लेकिन उसने विवाह से इनकार कर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। बाद में आरोपी के परिजनों से जानकारी मिली कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

बताया कि उसके रिश्तेदारों और परिचितों के बीच निजी जानकारी फैलाकर उसे बदनाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!