महिला के साथ डकैती के बाद गैंगरे*प! 6 बदमाशों ने बारी-बारी की दरिंदगी, पीड़िता की हालत नाजुक

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Jul, 2026 04:38 PM

robbed and gang raped 6 miscreants took turns

MP desk: मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक विधवा महिला के साथ डकैती के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोप है कि 6 बदमाशों ने घर में घुसकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की हालत नाजुक बताई...

MP desk: मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक विधवा महिला के साथ डकैती के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोप है कि 6 बदमाशों ने घर में घुसकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की हालत नाजुक बताई गई है। उसे इंदौर में रेफर किया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना आलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र की है। देर रात 2 बजे करीब 6 हथियारबंद बदमाश विधवा महिला के घर दरवाजा तोड़कर घुस गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महिला पर 8 किलोग्राम चांदी छिपाने का आरोप लगाया। इसके चलते उसके घर में रखी 1 किलोग्राम भी अपने कब्जे में ली। लेकिन, आरोपियों ने उसे बार-बार डराया। उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई।

आरोप है कि मनचाही चांदी नहीं मिलने पर बदमाशों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता के गुप्तांग पर गंभीर चोटें आई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गए। आनन-फानन में गंभीर घायल महिला को बोरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी लेकर जांच के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मामले में डकैती, सामूहिक दुष्कर्म तथा अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!