गुना में दिनदहाड़े 17 लाख की लूट, व्यापारी की आंखों में स्प्रे झोंककर बैग ले उड़े बदमाश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Jul, 2026 01:50 PM

17 lakh looted in broad daylight in guna miscreants sprayed a

गुना (मिसबाह नूर): सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत निचला बाजार स्थित शीतला माता मंदिर रोड पर बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक धनिया व्यापारी की आंखों में मिर्च या केमिकल स्प्रे झोंककर दिनदहाड़े 17...

गुना (मिसबाह नूर): सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत निचला बाजार स्थित शीतला माता मंदिर रोड पर बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक धनिया व्यापारी की आंखों में मिर्च या केमिकल स्प्रे झोंककर दिनदहाड़े 17 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। इस बड़ी वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

PunjabKesari

जानकारी सामने आई है कि मूलतः राजस्थान के बीकानेर निवासी व्यापारी वासुदेव शर्मा गुना के चौधरी मोहल्ला में किराए से रहते हैं। वे अपने दो अन्य पार्टनर दिनेश शिवहरे, पवन बैरागी के साथ मिलकर जिले में धनिया का व्यापार करते हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वे अपने पार्टनर व्यापारियों को भुगतान करने के लिए 17 लाख रुपये नकद लेकर कुंभराज जाने के लिए निकले थे। व्यापारी वासुदेव जैसे ही निचला बाजार शीतला माता मंदिर रोड के पास पहुंचे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

PunjabKesari

बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में कोई अज्ञात स्प्रे डाल दिया। आंखों में जलन होने के बावजूद व्यापारी वासुदेव ने हिम्मत नहीं हारी और लगभग 7 मिनट तक बदमाशों से अकेले लोहा लिया और अपना बैग बचाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन अंततः बदमाश उनके हाथ से 17 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर रफूचक्कर होने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना टीआई राजकुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। इतनी बड़ी रकम की लूट को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!