MP में युवाओं के लिए निकली बंपर भर्तियां, 17 जुलाई तक आवेदन, जानें पूरा शैड्यूल

Edited By meena, Updated: 03 Jul, 2026 04:12 PM

massive recruitment drive for youth in mp applications open until july 17 check

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थी कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं...

भोपाल : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग में कृषि विस्तार अधिकारी (एईओ) के 2784 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा दो अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह भर्ती परीक्षा समूह-2, उप समूह-1 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थी कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में राज्य की प्रचलित आरक्षण व्यवस्था लागू रहेगी। इसके तहत अनुसूचित जाति को 20 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति को 16 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। मंडल ने स्पष्ट किया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा तथा परिणाम 73 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान के अनुसार घोषित किए जाएंगे।

मंडल ने परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। अभ्यर्थियों के लिए आधार आधारित सत्यापन अनिवार्य रहेगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित रिपोटिर्ंग समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्माटर् वॉच, कैलकुलेटर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे।

परीक्षा प्रारंभ होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। भर्ती के लिए पात्रता संबंधी शर्तों में कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों की 26 जनवरी 2001 या उसके बाद दो से अधिक संतान हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा जिन पुरुष अभ्यर्थियों का विवाह 21 वर्ष की आयु से पहले तथा महिला अभ्यर्थियों का विवाह 18 वर्ष की आयु से पहले हुआ है, वे भी आवेदन नहीं कर सकेंगे। महिलाओं के विरुद्ध अपराध में दोषसिद्ध पुरुष अभ्यर्थी भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र नहीं होंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!