होटल में महिला से बनाए संबंध! शादी का झांसा देकर किया बड़ा कांड, मामला जान उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Jul, 2026 04:02 PM

relations with a woman in a hotel committed a shocking act under

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर होटल में संबंध बनाए गए। करीब 8 माह तक महिला का शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर...

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर होटल में संबंध बनाए गए। करीब 8 माह तक महिला का शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने पति से अलग रहती है। जिसका फायदा उठाकर युवक ने नजदीकियां बढ़ाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह महाराष्ट्र की रहने वाली है। वहां पर वह अपने पति के साथ रहती थी। बताया कि दोनों पति-पत्नी में झगड़ा रहता था। जिस वजह से परेशान होकर वह पति को छोड़कर भोपाल में अकेली रहने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राहुल नाम के युवक के साथ हुई। दोनों में बातचीत होनी शुरू हो गई। युवक ने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया। दोनों में नजदीकीयां बढ़ने लगी।

आरोप है कि युवक उसे घुमाने के बहाने होटल में साथ ले गया। इसी दौरान शादी का झांसा देकर पहली बार संबंध बनाए। इसके बाद करीब 8 माह तक उसे अपने साथ रखा। लेकिन, अब शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद महिला ने शनिवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!