सो रही नाबालिग बेटी से संबंध बना रहा था... आपत्तिजनक हालत में देख चीख उठी मां, उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jul, 2026 12:24 PM

he was having

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ मकान मालिक के बेटे ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बालिका की मां ने आरोपी को कथित रूप से घटना करते देखा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी...

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ मकान मालिक के बेटे ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बालिका की मां ने आरोपी को कथित रूप से घटना करते देखा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में हुई है। जहां एक किराए के मकान में घुसकर पांच वर्षीय बालिका से कथित दुष्कर्म किया गया है। सूत्रों के अनुसार भिण्ड जिले के अटेर निवासी एक दंपति नारायण विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर निजी कार्य करते हैं। सोमवार तड़के बिजली नहीं होने के कारण परिवार कमरे का दरवाजा खुला छोड़कर सो रहा था। महिला अपने बेटे के साथ जमीन पर तथा पांच वर्षीय बेटी चारपाई पर सो रही थी।

आरोप है कि इसी दौरान मकान मालिक का 14 वर्षीय पुत्र कमरे में घुस आया और सो रही बालिका के साथ दुष्कर्म किया। तड़के करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच बालिका की मां की आंख खुलने पर उसने आरोपी को कथित रूप से घटना करते देखा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।

इसके बाद परिजनों ने बालिका से पूछताछ की और घटना की जानकारी मिलने पर पति को बुलाकर गोला का मंदिर थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!