MP में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, कमरे में मिली गर्भनिरोधक गोलियां; परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Jun, 2026 04:33 PM

minor girl commits suicide

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की ने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कमरे में एक मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियां मिली है। जिसके बाद परिजनों के...

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की ने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कमरे में एक मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियां मिली है। जिसके बाद परिजनों के होश उड़े हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बजरिया थाना क्षेत्र में हुई है। जहां मंगलवार रात एक 17 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या की है। नाबालिग का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि लड़की यहां अपने पिता के साथ रहती थी। उसके दो छोटे भाई-बहन भी है। जबकि उसकी मां वर्ष 2017 से अलग रह रही है। घटना के वक्त लड़की घर पर अकेली थी। परिजनों के घर लौटने पर लड़की को फंदे पर लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर में चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इक्ठ्ठा हो गए।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव फंदे से उतारा। कमरे की जांच की गई। मौके पर एक मोबाइल फोन और गर्भनिरोधक गोलियां मिली। पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने इसी साल कक्षा 12 परीक्षा पास की थी। लेकिन, उन्होंने बेटी को मोबाइल फोन नहीं दिया। साथ ही कहा कि उन्हें गर्भनिरोधक गोलियों की भी कोई जानकारी नहीं है।  

बजरिया थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मोबाइल को जब्त किया है। घटना की जांच जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!