Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Jun, 2026 04:16 PM

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक 60 साल के दादा ने अपनी ही 12 वर्षीय पोती से घिनौनी हरकत की है। आरोप है कि नाबालिग लड़की को न्यूड वीडियो दिखाकर गंदा काम करता था। पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती...
ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक 60 साल के दादा ने अपनी ही 12 वर्षीय पोती से घिनौनी हरकत की है। आरोप है कि नाबालिग लड़की को न्यूड वीडियो दिखाकर गंदा काम करता था। पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई।
जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना ग्वालियर में हुई है। बताया गया कि लड़की के माता-पिता का तलाक हो चुका है। दरअसल, सूरत निवासी महिला की शादी 2012 में ग्वालियर के व्यापारी से हुई थी। 2023 में तलाक के बाद कोर्ट ने बेटी की कस्टडी पिता को दी थी, इसलिए 12 साल की बच्ची ग्वालियर में दादा-दादी के साथ रह रही थी। आरोप है कि नाबालिग का दादा उसके साथ कई बार अश्लील हरकतें कर चुका है।
आरोप है कि बच्ची को अपने मोबाइल फोन में न्यूड वीडियो दिखाता था। इसके बाद लड़की को यह सब सीखने की बात कहता था। बताया गया कि वह अपनी पोती के निजी अंगों से छेड़छाड़ करता था। बच्ची के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग छुट्टियां बीताने के लिए अपनी मां के पास सूरत पहुंची।
बच्ची ने रोते हुए मां को पूरी आपबीती बताई। पीड़िता का आरोप है कि दादा शराब पीकर उसे नींद से जगाते थे, जबरन गोद में बैठाते थे और अश्लील हरकतें करते थे। घटना की जानकारी पर मां तुरंत सूरत पुलिस के पास पहुंची। सूरत पुलिस ने जीरो पर FIR दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर के जनकगंज थाने भेज दी। ग्वालियर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी दादा की तलाश के साथ ही बच्ची का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।