MP के बड़े नेता बोले-कॉकरोच जनता पार्टी बदलाव नहीं तख्तापलट प्लानिंग,मेरे 60 साल की राजनीति में 6 हजार फॉलोअर्स नहीं बने इनके 1 दिन में 60 लाख बन गए

Edited By Desh Raj, Updated: 06 Jun, 2026 07:09 PM

mp leader says cockroach janata party  is planning a coup not a change

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर प्रदेश से लेकर देश में हलचल है। आज ही दिल्ली के जंतर मंतर से इसके फाउंडर अभिजीत दीपके ने विदेश से पहुंचकर यहां पर प्रदर्शन किया और धर्मंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की ।

(ग्वालियर): कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर प्रदेश से लेकर देश में हलचल है। आज ही दिल्ली के जंतर मंतर से इसके फाउंडर अभिजीत दीपके ने विदेश से पहुंचकर यहां पर प्रदर्शन किया और धर्मंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की ।

वहीं ग्वालियर में कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघु ठाकुर ने एक बड़ा बयान दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर रघु ठाकुर ने कहा कि ये कोई राजनैतिक बदलाव नहीं, बल्कि एक कॉरपोरेट कूप (तख्तापलट) और प्लानिंग है।  लिहाजा उन्होंने काकरोच जनता पार्टी को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।

वहीं  सोशल मीडिया पर काकरोच जनता पार्टी के तूफानी तरीके से बढ़ते हुए फॉलोअर्स पर रघु ठाकुर ने  सवाल उठाए हैं। कहा कि  वो 60 साल से राजनीति में हैं, लेकिन हमारे 6000 फॉलोअर्स नहीं बने, यहाँ एक दिन में 60 लाख फॉलोअर्स बन जाते हैं। यह सब कॉर्पोरेट और पैसे का खेल है। साथ ही रघु ठाकुर ने Gen Z के नाम पर बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों में हुए  बदलावों को लेकर भी चिंता जाहिर की है औऱ कहा है कि वहां के हालात आज बेहद खराब हैं।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की कलह पर भी रखा पक्ष

वही रघु ठाकुर ने  मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में चल रही उठापटक पर भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह को लेकर  भाजपा को मौका देने से जोड़ा है। वैसे उन्होंने मीनाक्षी नटराजन को एक पढ़ी-लिखी और और खुले दृष्टिकोण वाली प्रत्याशी बताया है। इसके साथ ही नीट परीक्षा में हुई धांधली पर उन्होंने देश के शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!