Edited By meena, Updated: 24 Jul, 2026 02:35 PM

मध्यप्रदेश के पूर्व IAS अधिकारी नियाज खान ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने राजनीति में कदम रखने की बात कही है। IAS नियाज खान अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं और हमेशा राजनीतिक..
भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व IAS अधिकारी नियाज खान ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने राजनीति में कदम रखने की बात कही है। IAS नियाज खान अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं और हमेशा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। अब प्रत्यक्ष रूप से राजनीति में उतरकर जनसेवा करने की इच्छा जाहिर की है।
पूर्व IAS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस संबंध में लिखा- देश में गिरती राजनीति और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए राजनीति में आना ज़रूरी है। मैं कांग्रेस पार्टी में जाना चाहता हूं पर मेरे हिंदू उदारवादी विचारों के कारण वे मुझे नहीं लेंगे। अगर भविष्य में कॉक्रोच पार्टी आती है तो मैं उसे ज्वाइन करूंगा। राजनीति की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।
राजनीतिक विकल्पों पर बात करते हुए नियाज खान ने स्पष्ट रुप से कहा कि मेरे हिंदू उदारवादी विचारों के कारण कांग्रेस मुझे स्वीकार नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ‘कॉकरोच पार्टी’ राजनीति के मैदान में उतरती है, तो वे निश्चित रूप से उसे जॉइन करेंगे। जंतर मंतर पर चल रहे नीट धरना प्रदर्शन के बीच पूर्व आईएएस के इस पोस्ट को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।