मध्यप्रदेश के इस IAS अधिकारी को आईएमएफ में मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब राहुल जाएंगे अमेरिका

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Aug, 2026 05:15 PM

this ias officer from madhya pradesh

भोपालः मध्यप्रदेश कैडर के 2005 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी राहुल जैन को अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत के कार्यकारी निदेशक कार्यालय में सीनियर एडवाइजर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन...

भोपालः मध्यप्रदेश कैडर के 2005 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी राहुल जैन को अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत के कार्यकारी निदेशक कार्यालय में सीनियर एडवाइजर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। वर्तमान में राहुल जैन भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समयपूर्व समाप्त कर उन्हें आईएमएफ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र सरकार की मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने विभिन्न विदेशी एवं कैप्टिव पदों पर अखिल भारतीय सेवाओं के 11 अधिकारियों की नियुक्तियों को मंजूरी दी है। इसी क्रम में राहुल जैन को आईएमएफ में यह दायित्व सौंपा गया है। वह इस पद पर वर्तमान में कार्यरत केरल कैडर के वर्ष 2000 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद सिंह का स्थान लेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मध्यप्रदेश कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी निकुंज श्रीवास्तव को वर्ष 2024 में वाशिंगटन डीसी स्थित विश्व बैंक में सीनियर एडवाइजर के रूप में नियुक्त किया गया था। वर्तमान में वह भी प्रतिनियुक्ति पर वहीं सेवाएं दे रहे हैं। राहुल जैन की नियुक्ति के साथ ही वाशिंगटन डीसी में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की संख्या बढ़ गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!