बड़े पापा संग संबंध बना रही थी मां, आपत्तिजनक हालत में देख चीख उठा बेटा; दोस्त संग मिलकर किया बड़ा कांड, उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Jun, 2026 10:28 AM

the mother was having

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला का उसके पति के रिश्ते में बड़े भाई के साथ अवैध संबंध था। बेटे ने मां को आपत्तिजनक हालत में देखा। जिस पर उसका खून खौल उठा। उसने अपने एक दोस्त संग मिलकर मां के...

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला का उसके पति के रिश्ते में बड़े भाई के साथ अवैध संबंध था। बेटे ने मां को आपत्तिजनक हालत में देखा। जिस पर उसका खून खौल उठा। उसने अपने एक दोस्त संग मिलकर मां के कथित प्रेमी की हत्या कर डाली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना धार जिले के बदनावर तहसील के ग्राम दत्तीगारा में हुई है। जहां एक सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के संबंध गांव निवासी एक महिला से थे। बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। आरोप है कि युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रिश्ते में बड़े पिता पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद खुद फोन कर जानकारी भी दी। आनन-फानन में परिजन गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं, इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक फरार हो गए थे। इधर, पुलिस ने आरोपियों की तलाश में पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र में दबिश दी, जहां दोनों छिपे हुए थे। पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी और उसके दोस्त विजय (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!