MP में बड़ा हादसा, भरभराकर टूटी घर की छत, मां-बेटे की मलबे में दबने से मौत, PM आवास योजना पर उठे सवाल

Edited By meena, Updated: 02 Jun, 2026 12:58 PM

major tragedy in mp mother and son die after being buried under rubble as house

सिंगोली नगर में देर रात्रि एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। मकान की छत की पट्टियां अचानक भरभराकर गिरने से युवा निलेश धनोतिया एवं उनकी मां सोसरबाई धनोतिया मलबे में दब गए..

जावद (सिराज ख़ान) : सिंगोली नगर में देर रात्रि एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। मकान की छत की पट्टियां अचानक भरभराकर गिरने से युवा निलेश धनोतिया एवं उनकी मां सोसरबाई धनोतिया मलबे में दब गए। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मां-बेटे की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, हादसा मकान की छत की पट्टियां टूटने से हुआ। सूचना पर प्रशासन एवं पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने पीड़ित परिजनों को 9 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है, बताया जा रहा है कि मृतक का मकान जर्जर अवस्था में था और इसको लेकर मृतक ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने के लिए काफ़ी समय से आवेदन दिया था। मगर उनको इसका लाभ नहीं मिला और ये हादसा हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!