MP में महिला भाजपा नेता का अचानक निधन, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा; ये है पूरा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Jun, 2026 01:22 PM

a female bjp leader in mp suddenly dies a major revelation in the police

जबलपुर (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश के जबलपुर में गोली लग जाने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय नेता संगीता रजक की मौत हो गई थी। यह घटना रांझी थाना क्षेत्र के पुराने शोभापुर में शनिवार रात करीब एक बजे हुई। पुलिस ने महिला भाजपा नेता की मौत मामले...

जबलपुर (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश के जबलपुर में गोली लग जाने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय नेता संगीता रजक की मौत हो गई थी। यह घटना रांझी थाना क्षेत्र के पुराने शोभापुर में शनिवार रात करीब एक बजे हुई। पुलिस ने महिला भाजपा नेता की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा की पूर्व पार्षद प्रत्याशी संगीता रजक की गोली लगने से एक निजी अस्पताल में मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। परिजनों के हवाले से पता चला है कि शनिवार रात एक बजे उनके घर के बाहर कुछ विवाद हो रहा था और इस सिलसिले में उनके पति और देवर वहां गए हुए थे। उन्होंने कहा कि संगीता रजक घर में रखी लाइसेंसी बंदूक उन्हें देने निकली थीं और इसी दौरान उसका ट्रिगर दबा गया और गोली उनके पेट में जा लगी।

सूत्रों की मानें तो कुछ स्थानीय असामाजिक तत्वों ने संगीता रजक के घर पर कुछ दिन पहले ही बमबारी की घटना को अंजाम दिया था और क्षेत्र में दहशत फैलाई थी, जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से परिवार ने लाइसेंसी बंदूक ली थी। उन्होंने कहा कि बंदूक जब्त कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि रजक भाजपा की पूर्व पार्षद प्रत्याशी थीं और पार्टी से जुड़ी हुई थीं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!