Edited By Desh Raj, Updated: 11 Jul, 2026 05:15 PM

शनिवार दोपहर को भाजपा प्रदेश प्रभारी अभय प्रताप सिंह नरोत्तम के नाराज समर्थकों को समझाने के लिए आए। दतिया भाजपा कार्यालय पहुंचे अभय प्रताप को नाराज समर्थकों की नाराजगी से रु-ब-रू होना पड़ा।
(दतिया): दतिया में पूर्व गृहमंत्री औऱ कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल मचा हुआ है। 6 बार विधायक और पूर्व गृहमंत्री नरोतत्म मिश्रा का टिकट कटने से समर्थकों में भारी गुस्सा है औऱ वो प्रदर्शन कर रहे हैं। नरोत्तम के समर्थको ने कल न केवल सड़के जाम कर दी बल्कि बाजार भी बंद कर दिए और जमकर हंगामा किया।उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही नरोत्तम समर्थक हंगामा कर रहे है।
भाजपा प्रदेश प्रभारी को नरोत्तम समर्थकों ने लताडा
वहीं इस स्थिति पर प्रदेश संगठन लगातार नजर बनाए हुए है और नाराज समर्थकों को समझाने की कोशिश में जुटा हुआ है इसी कड़ी में शनिवार दोपहर को भाजपा प्रदेश प्रभारी अभय प्रताप सिंह नरोत्तम के नाराज समर्थकों को समझाने के लिए आए। दतिया भाजपा कार्यालय पहुंचे अभय प्रताप को नाराज समर्थकों की नाराजगी से रु-ब-रू होना पड़ा। प्रदेश प्रभारी की बात सुनने और समझने की बजाय समर्थक ने उन्हें ही आड़े हाथों ले लिया। समर्थक कुछ सुनने को तैयार नहीं थे, जिस कारण प्रदेश प्रभारी को भाजपा कार्यालय से वापस ही लौटना पड़ा।
नरोत्तम समर्थकों में देखी जा रही भारी नाराजगी
जानकारी के मुताबिक शनिवार को दतिया में भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश प्रभारी अभय प्रताप सिंह मिश्रा के समर्थकों को समझाने पहुंचे। लेकिन यहां पर स्थिति कुछ और ही बन गई। समर्थकों ने उन्हें सुनने के बजाए उन पर ही बरस पड़े। समर्थकों ने साफ कह दिया कि यदि दतिया से टिकट नहीं बदला गया तो भाजपा की हार तय होगी। टिकट बदलना ही होगा। प्रदेश प्रभारी भी मिश्रा समर्थकों के इस रुख को देखते ही भांप गए कि समझाने से बात बनने वाली नहीं हैं और वो कुछ ही देर में कार्यालय से चले गए।
इसी बीच नरोत्तम मिश्रा की कार्यकर्ताओं से अपील की है ये पार्टी का निर्णय है। पार्टी के फोरम पर अपने तरीके से बात कही जाती है, इसलिए ऐसा कोई काम नहीं करें जिससे स्थिति खराब हो।