MP ने नहीं थम रहा रिश्वतखोरी का खेल! 1500 रुपये की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Jul, 2026 10:46 AM

bribery racket continues unabated in mp clerk arrested red handed while accepti

सिवनीः मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को उगली उप तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए एक बाबू को 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश और...

सिवनीः मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को उगली उप तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए एक बाबू को 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश और पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

शिकायतकर्ता रीना ठाकरे निवासी ग्राम सुरेखा खुर्द, तहसील केवलारी ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि पड़ोसी से विवाद के बाद उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरण के निराकरण के लिए ग्राम पौड़ी के कोटवार कमलेश गनवीर, जो उप तहसील कार्यालय उगली में बाबू के रूप में कार्य कर रहे थे, ने तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन में 1500 रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की योजना बनाई।

इसके तहत सोमवार को आरोपी कमलेश गनवीर को 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक रेखा प्रजापति ने किया। ट्रैप दल में निरीक्षक शशिकला मर्सकोले सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल रही।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!