ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की धोखाधड़ी, हजारों लोग बने शिकार

Edited By meena, Updated: 27 Jul, 2026 07:52 PM

fraud worth billions in the name of trading thousands fall victim

राजनांदगांव जिले का डोंगरगढ़ शहर मानों जामताड़ा बनता जा रहा है, ऐसा इसलिए कि बीते कुछ महीनों में शहर में पैसे डबल करने का झांसा देकर लोगों को ठगी करने का मामला...

राजनांदगांव (हेमंत पाल) : राजनांदगांव जिले का डोंगरगढ़ शहर मानों जामताड़ा बनता जा रहा है, ऐसा इसलिए कि बीते कुछ महीनों में शहर में पैसे डबल करने का झांसा देकर लोगों को ठगी करने का मामला सामने आता रहा है, वही ताजा मामले ने तो अब तक के सभी रिकार्डों को मानों तोड़ दिया हो। वही ठगी के पीड़ित भी पूरे देश भर के अलग अलग राज्यों से है जो बीते दिन शुक्रवार को अपनी शिकायत लेकर डोंगरगढ़ थाने पहुंचे परन्तु पुलिस मानों पूरे मामले से अपना पलड़ा झाड़ती नजर आ रही है।

PunjabKesari

पूरा मामला शुक्रवार की शाम को सामने आया जहां 100 से अधिक अलग-अलग राज्यों से आए निवेशकों ने एक कथित ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ठगी के मामले को लेकर शहर के एक मकान का घेराव कर दिया। निवेशकों का दावा है कि फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर लॉन्ग एशिया ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लगभग 10 राज्यों के हजारों लोगों से अरबों रुपए की ठगी की गई है। इनमें से कुछ निवेशक जिनमें पंजाब, कर्नाटक, गोवा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के 100 से अधिक निवेदक तड़के शुक्रवार शाम को डोंगरगढ़ के रेलवे चौक के पास स्थित एक मकान के बाहर पहुंचे निवेशकों का आरोप था कि इस मामले से जुड़े एक आरोपी का घर वही था, वही बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से सड़क में कुछ देर के लिए जान जैसी स्थिति बन गई सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने समझाइश देकर सभी को पुलिस थाना जाने की सलाह दी जिसके बाद सभी पीड़ित निवेशक डोंगरगढ़ पुलिस थाना पहुंचे। वही पीड़ितों में से अमर सोमकुवर जो कि महाराष्ट्र निवासी है बताते हैं कि फॉरेक्स ट्रेडिंग के एक स्कीम चलाई गई जिसमें लोगों ने पैसा इन्वेस्ट किया उन्होंने भी अपना 20 लाख रुपए इसमें डाला है उनका कहना था कि इसमें दावा किया गया था कि कभी भी पैसा लगा और निकाल सकते हैं परंतु उन्हें एक बार भी पैसा रिटर्न नहीं मिला। वही पंजाब से आए एक पीड़ित निवेशक ने बताया कि दोस्तों के साथ मिल कर 60 से 70 लाख रुपए इसमें उन्होंने लगाए हैं इस स्कीम को समझाने कुलजीत भाटिया नामक व्यक्ति अमृतसर पंजाब आया था और 8 से 10% रिटर्न देने की बात कही गई थी दो चार महीने पैसे मिले फिर बंद हो गए, अब वे इस आस में डोंगरगढ़ पुलिस थाने पहुंचे हैं कि उन्हें उनका मूलधन ही वापस मिल जाए।

पीड़ितों के अनुसार डोंगरगढ़ निवासी कुलजीत भाटिया और जोगिंदर वर्मा अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ितों का यह आरोप है कि सभी आरोपी डोंगरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं इसके बावजूद भी डोंगरगढ़ पुलिस उनके द्वारा किए जा रहे लिखित शिकायत को लेने से माना कर रही है।

वहीं पूरे मामले को लेकर एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक ने बताया कि थाने में बड़ी संख्या में पीड़ित निवेशकों के आने की जानकारी मिली थी परंतु निवेशकों के द्वारा किसी भी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी गई है। वहीं पुलिस द्वारा लिखित शिकायत लेने मना करने के आरोप पर एसडीओपी ने पीड़ित निवेशकों को ही नसियत देते हुए मामले से पलड़ा झाड़ने की कोशिश की एसडीओपी ने कहा कि हमने सभी पीड़ितों को उनके संबंधित राज्यों में जाकर अपने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने को कहा है हमारे पास स्थानीय पीड़ित निवेशकों की अगर शिकायत आएगी तो हम आगे वैधानिक कार्यवाही करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!