5000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ लाइनमैन को पकड़ा, बिजली मीटर के एवज में मांगी थी घूस; लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Aug, 2026 03:50 PM

lineman caught red handed accepting a 5 000 bribe demanded in exchange for an

अशोकनगरः मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने बिजली कंपनी के एक लाइन हेल्पर को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आवेदक ग्राम कुकरेथा निवासी राम बैरागी ने 03 अगस्त को शिकायत...

अशोकनगरः मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने बिजली कंपनी के एक लाइन हेल्पर को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आवेदक ग्राम कुकरेथा निवासी राम बैरागी ने 03 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी आटा चक्की के लिए बिजली का मीटर लगाने के एवज में बिजली कंपनी का लाइन हेल्पर बाबूराम पटेल 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा पांच हजार रुपये रिश्वत लेने की सहमति की पुष्टि हुई। इसके बाद महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में विशेष टीम ने शुक्रवार को प्रबंधक विद्युत कंपनी अशोकनगर कार्यालय में जाल बिछाया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी बाबूराम पटेल को उपभोक्ता सेवा केंद्र के बिल काउंटर कक्ष में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम, 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई लोकायुक्त निरीक्षक उपेंद्र दुबे के नेतृत्व में निरीक्षक अभिषेक वर्मा तथा अन्य सदस्यों की टीम ने की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!