और रफ्तार पकड़ेगा MP, केंद्र से मध्य प्रदेश के लिए जारी किए 8010 करोड़ रुपए, CM ने PM को कहा Thanks

Edited By Desh Raj, Updated: 01 Aug, 2026 10:57 PM

8 010 crore released by the centre for madhya pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार के राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त के रूप में एक लाख 9 हजार 19 करोड़ रुपए जारी करने के निणर्य पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

(भोपाल) : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार के राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त के रूप में एक लाख 9 हजार 19 करोड़ रुपए जारी करने के निणर्य पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्यों की आर्थिक समृद्धि के प्रयास निरंतर जारी हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त में मध्यप्रदेश के लिए 8 हजार 10 करोड़ रुपए शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रयासों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिरिक्त कर वितरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!