MP में सरकारी विभाग के इंजीनियर की पत्नी ने की आत्म*हत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Jul, 2026 01:42 PM

wife of government engineer commits suicide in mp

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार देर रात को एक महिला ने आत्महत्या की है। उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। इस घटना के बाद...

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार देर रात को एक महिला ने आत्महत्या की है। उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित डीडी नगर में हुई है। जहां मंगलवार देर रात महिला ने सुसाइड किया है। महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला है। सूत्रों की मानें तो परिजन जब उसे खाना खाने के लिए बुलाने कमरे में पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान साक्षी चौधरी (22) पत्नी लालकेश चौधरी के रूप में हुई है। करीब डेढ़ साल पहले साक्षी की शादी लालकेश नामक व्यक्ति से हुई थी।

मृतका का पति लालकेश एक सरकारी विभाग में इंजीनियर हैं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वह ड्यूटी पर था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। फिलहाल, आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस घटना की  जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!