नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, 3 माह की गर्भवती निकली पीड़िता; परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Jul, 2026 03:46 PM

minor girl raped and found to be three

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे डरा-धमकाकर कई बार रेप किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। मामले...

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे डरा-धमकाकर कई बार रेप किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। मामले में पुलिस ने संबंधित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक करीब छह माह से नाबालिग लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा था। मामले में किसी को बताने पर डराया-धमकाया गया। इसी बीच कुछ दिन पहले अचानक लड़की के पेट में दर्द शुरू हो गया।

आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मेडिकल जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की गर्भवती है। डॉक्टरों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मामले की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित मामले में आरोपी पर एफआईआर दर्ज की। हालांकि आरोपी युवक अभी फरार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!