नाबालिग भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म! घर में अकेली पाकर की दरिंदगी, चीखती रह गई पीड़िता

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Jul, 2026 04:24 PM

uncle rapes minor niece brutally assaults her after

सीधीः मध्यप्रदेश के सीधी जिले में से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग भतीजी के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि घर में अकेला पाकर लड़की को हवस का शिकार बनाया गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने...

सीधीः मध्यप्रदेश के सीधी जिले में से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग भतीजी के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि घर में अकेला पाकर लड़की को हवस का शिकार बनाया गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सेमरिया थाना क्षेत्र की है। यहां एक नाबालिग लड़की अपने ही चाचा की हवस का शिकार बनी है। बताया गया कि बच्ची के माता-पिता खेत में काम के लिए गए हुए थे। इसी बीच लड़की का चाचा घर पर पहुंचा। नाबालिग भतीजी को घर में अकेला देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। आरोप है कि इसी दौरान चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।    

घटना के बाद डरी सहमी पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। इधर, घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। परिजनों की शिकायत पर सेमरिया थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को हिरासत में लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!