नक्सलवाद के खिलाफ सबसे बड़ा चेहरा रहे वरिष्ठ IPS  NIA में नियुक्त हुए IG, दिल्ली से मुख्य सचिव को पत्र जारी

Edited By Desh Raj, Updated: 16 Jun, 2026 11:39 PM

senior chhattisgarh cadre ips officer sundarraj p appointed ig in nia

छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस  (IPS) अधिकारी सुंदरराज पी की तैनाती एक महत्वपूर्ण ओहदे पर हुई है।  दरअसल  सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त किया गया है।

रायपुर (पुष्पेंद्रसिंह): छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस  (IPS) अधिकारी सुंदरराज पी की तैनाती एक महत्वपूर्ण ओहदे पर हुई है।  दरअसल  सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आदेश भी जारी हो गया है और उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है।

2003 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं सुंदरराज पी

 

PunjabKesari

 

साल  2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी की नियुक्ति प्रतिनियुक्ति (Deputation) आधार पर राष्ट्रीय जांच (NIA) एजेंसी में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर की गई है।  इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि सुंदरराज को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करके केंद्र में नई जिम्मेदारी के लिए भेजा जाए। सुंदरराज पी के लिए ये एक बड़ा मुकाम माना जा रहा है। आपको बता दें  IPS अधिकारी सुंदरराज पी लंबे समय तक बस्तर रेंज के आईजी ( IG) रहे हैं। सुंदरराज को छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के चलते सबसे अधिक  प्रभावशाली अफसरों में माना जाता है और इसी की बदोलत ये बड़ी नियुक्ति समझी जा रही है।

नक्सलवाद अभियान के खिलाफ अहम चेहरा रहे हैं सुंदरराज पी

साल 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी बस्तर रेंज के आईजी रहे हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों में सुंदरराज पी का नाम प्रभावशाली अधिकारियों में आता है। उनके नेतृत्व में बस्तर के दुर्गम और नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चलाए गए और काफी हद तक कामयाबी मिली।

खुफिया तंत्र, स्थानीय युवाओं को सुरक्षा अभियानों से जोड़ने  सड़क के साथ ही विकास कार्यों को तेजी लाने में उनकी भूमिका शानदार रही है।  लिहाजा अब उनकी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्ति एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!