जमीनी विवाद के बीच महिला की मौत, भाजपा नेता समेत कई लोगों पर मारपीट और जहर पिलाने का आरोप

Edited By meena, Updated: 29 Jul, 2026 01:36 PM

woman dies in chhatarpur serious allegations against bjp leader

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के बीच एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गरमा गया है। मृतका के परिजनों ने भाजपा नेता पप्पू गर्ग सहित...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के बीच एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गरमा गया है। मृतका के परिजनों ने भाजपा नेता पप्पू गर्ग सहित कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जबरन जहर पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक-4 निवासी रामनारायण त्रिपाठी की पत्नी कल्पना (नम्रता) त्रिपाठी (38) की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि चार वर्ष पहले उन्होंने चंदला रोड स्थित श्मशान घाट के पास एक मकान खरीदा था। इसी मकान को लेकर देवपुर निवासी रमेश पाण्डेय से विवाद चल रहा था।

PunjabKesari

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि मंगलवार दोपहर भाजपा नेता पप्पू गर्ग, रमेश पाण्डेय, राजू पाण्डेय और अन्य लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि पहले महिला के साथ मारपीट की गई और फिर उसे जबरन जहर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों का यह भी कहना है कि इस विवाद को लेकर वे पहले भी प्रशासन और पुलिस को कई आवेदन दे चुके थे।

मकान पर कब्जे को लेकर विवाद

परिवार का आरोप है कि मकान पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते यह घटना हुई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

PunjabKesari

पुलिस बोली- हर पहलू की हो रही जांच

लवकुशनगर थाना प्रभारी अजय अंबे ने बताया कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। महिला की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। परिजनों द्वारा लगाए गए मारपीट और जहर पिलाने के आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!