Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Jul, 2026 10:48 AM

MP desk: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक बेहद चौंकानें वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा नेता और प्रॉपर्टी कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि साने-चांदी के गहनों समेत नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। करीब 3.50 करोड़ की...
MP desk: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक बेहद चौंकानें वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा नेता और प्रॉपर्टी कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि साने-चांदी के गहनों समेत नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। करीब 3.50 करोड़ की चोरी का दावा किया जा रहा है। पूरा परिवार पूजन के लिए घर से बाहर गया हुआ था। तभी पीछे से चोरों ने सूने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। जहां भाजपा नेता और प्रॉपर्टी कारोबारी के सूने घर में चोरी हुई है। सूत्रों की मानें को चार चोरों ने घर में घुसकर 3.50 करोड़ की चोरी को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के घर से एक लाख रुपये नकद, एक किलो सोने, एक किलो चांदी के आभूषण और हीरे के जेवर चोरी कर ले गए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि गहनों और नकदी का सत्यापन जारी है वारदात के बाद जब भाजपा नेता पत्नी के साथ घर लौटे तो घर की अलमारी टूटी देख उनकी पत्नी बेहोश हो गईं और तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
महाराजपुर थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम की न्यू जनकपुरी में रहने वाले राजा भैया (रसाल सिंह गुर्जर) पेशे से ठेकेदार और प्रॉपर्टी कारोबारी के साथ ही भाजपा नेता भी हैं। वे परिवार के साथ भोपाल से ग्वालियर आए थे। बीती रात करीब आठ बजे पूरा परिवार माता पूजन के लिए गोहद रवाना हुआ और करीब 11:06 बजे वापस लौटा। इस बीच चोरों ने घर में घुसकर अलमारियां खंगाल डालीं। हालांकि पुलिस का कहना है कि गहनों का वास्तविक मूल्य जांच और सूची तैयार होने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।