दिवंगत आरक्षक के बीमा दावे में गड़बड़ी करने वाला आरोपी थानेदार गिरफ्तार, भाजपा नेता बोले-​भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस रही सरकार

Edited By meena, Updated: 21 Jul, 2026 03:43 PM

bjp leader amit chimnani praises the sai government

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति की सराहना की है। चिमनानी ने नारायणपुर में दिवंगत जिला स्ट्राइक फोर्स (डीएसएफ) आरक्षक स्व. धनेश्वर नुरेटी के परिवार के साथ घटित मामले में वहां पदस्थ थाना प्रभारी सुरेश चंद्र यादव की गिरफ्तारी और न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की कार्रवाई को साय सरकार के त्वरित और निष्पक्ष न्याय का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चिमनानी ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय चलने वाला वह अब दौर समाप्त हो चुका है जब प्रधानमंत्री आवास के लिए भी कांग्रेस पार्षद रिश्वत लिया करते थे। यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार है जिसमें कोई जनता के हक को मारने का प्रयास करेगा या बिचौलिया बनकर रिश्वत खाने का प्रयास करेगा तो वह जेल की सलाखों में होगा। चिमनानी ने कहा कि कर्तव्य पथ पर जान गंवाने वाले हमारे शहीद जवानों और उनके परिजनों का सम्मान हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

स्व. धनेश्वर नुरेटी की पत्नी को मिलने वाले 1 करोड़ रुपए के दुर्घटना बीमा दावे में जिस तरह से वहां उक्त थाना प्रभारी और एक अधिवक्ता द्वारा अनियमितता व अवैध वसूली का प्रयास किया गया, वह बेहद शर्मनाक और अमानवीय है। हमारी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि खाकी वर्दी में छिपे अपराधियों और पद का दुरुपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चिमनानी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में कानून का राज है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार और पीड़ितों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस थाना प्रभारी की गिरफ्तारी यह संदेश देती है कि आरोपी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के हाथ से बच नहीं सकता। मामले में संलिप्त फरार अधिवक्ता को भी जल्द-से-जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाएगी। चिमनानी ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि भाजपा और राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है और न्याय की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!