Edited By meena, Updated: 01 Jun, 2026 09:07 PM

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े बदलाव और नई नियुक्तियां कर रही है। भाजपा ने हाल ही में चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की थी...
डेस्क : भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े बदलाव और नई नियुक्तियां कर रही है। भाजपा ने हाल ही में चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की थी, इसी कड़ी में अब सोमवार को एक और नई नियुक्ति की गई है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को पार्टी का नया राष्ट्रीय संगठक नियुक्त किया है।
मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी है। खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी द्वारा आदरणीय नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को भाजपा का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके दीर्घ संगठनात्मक अनुभवों एवं कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद की भावना से संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। आपके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामनाएं।
राष्ट्रीय स्वंयसवेक संघ के कर्मठ कार्यकर्ता रहे नागेंद्र नाथ लाइम लाइट से दूर रहे हैं, उनकी पहचान संगठन को धार देने वाले नेताओं में होती है। यही वजह है कि उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका कार्यक्षेत्र नई दिल्ली रहेगा। इससे पहले वे बिहार और झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में सेवाएं दे रहे थे।